Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Dhanbad CBI Raid: धनबाद में CISF अधिकारी सुजीत कुमार के घर CBI की रेड, 10 लाख कैश और 30 लाख की ज्वेलरी मिलने की चर्चा

Dhanbad CBI Raid: रिश्वतखोरी से जुड़े मामले की जांच के बीच सीबीआई ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है. रांची से पहुंची सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर शाम CISF अधिकारी सुजीत कुमार के आवास पर तलाशी ली.कार्रवाई पुराना बाजार के गांधी नगर स्थित उनके घर पर की गई. छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और जेवरात मिलने की सूचना है.

नोट गिनने के लिए मंगाई गई मशीन

तलाशी के दौरान नकदी मिलने के बाद सीबीआई टीम ने नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगाई. सूत्रों के मुताबिक, घर से करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आई है. इसके अलावा लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण मिलने की भी सूचना है. हालांकि, इन दोनों बरामदगियों की सीबीआई की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

रिश्वत मामले की जांच में हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार के आवास पर हुई यह छापेमारी रिश्वतखोरी के एक मामले की जांच का हिस्सा है.
इसी मामले में सीबीआई की रांची टीम ने पहले CISF के सीनियर अकाउंट ऑफिसर संतोष कुमार महतो, सहायक अकाउंट ऑफिसर सुनील कुमार और सहायक अकाउंट ऑफिसर सुजीत कुमार को कथित तौर पर 48 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था.

बिल जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप
मामले की शुरुआत प्रयागराज स्थित CISF की NTPC यूनिट में तैनात हेड कांस्टेबल रविकांत त्रिपाठी की शिकायत से हुई थी.
शिकायत में अधिकारियों पर बिल रिलीज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था.
इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को गिरफ्तार किया था.

दस्तावेजों और संपत्ति की जांच जारी
अब इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई की टीम धनबाद पहुंची और सुजीत कुमार के आवास की तलाशी ली. छापेमारी के दौरान मिले नकद, जेवरात और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई जारी है. बरामद सामान और दस्तावेजों की जांच के बाद ही मामले में आगे की तस्वीर स्पष्ट होगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !