Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Jamshedpur News: सीतारामडेरा में चंदन गिरि की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, पत्नी, सास और साले समेत 7 के खिलाफ प्राथमिकी

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी चंदन गिरि की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है. मृतक की बहन लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली ने सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में चंदन की पत्नी इशिका कौर, सास राजकुमारी देवी, साला गोलू कौर और चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

पत्नी के साथ घूमने निकला था चंदन
प्राथमिकी के मुताबिक, घटना 25 अगस्त की है. उस दिन चंदन अपनी पत्नी के साथ घूमने गया था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद चंदन ने अपनी पत्नी को एक दोस्त के साथ उसके मायके भेज दिया था.

अगले दिन ससुराल के पास मिला शव
अगले दिन चंदन का शव उसके ससुराल से कुछ दूरी पर मिला. पुलिस के अनुसार, शव की गर्दन पर गहरे निशान पाए गए थे. इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही पुलिस
बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के साथ चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चंदन की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी क्या भूमिका थी. घटना से जुड़े साक्ष्यों को भी पुलिस खंगाल रही है. मामले की जांच जारी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !