Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Ranchi University: रांची यूनिवर्सिटी में छह शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कौन सा पद मिला

Ranchi: रांची यूनिवर्सिटी ने प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज को बेहतर तरीके से चलाने के लिए छह शिक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं. कुलपति ने झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2026 के तहत इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है. सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. शिक्षकों को यह जिम्मेदारी अगले आदेश तक संभालनी होगी.

छह शिक्षकों को मिली अलग-अलग जिम्मेदारी
यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को स्टूडेंट आर्ट एंड कल्चर का निदेशक (प्रभारी) बनाया गया है. एसएस मेमोरियल कॉलेज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल बीरेंद्र कुल्लू को स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन का निदेशक (प्रभारी) नियुक्त किया गया है. फिजिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राज कुमार सिंह को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल लर्निंग का निदेशक (प्रभारी) बनाया गया है. वहीं, गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शीत निहाल टोपनो को एडमिशन-इन-चार्ज की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें छात्र कल्याण संकाय के डीन को रिपोर्ट करना होगा.

इंटर्नशिप और लाइफलॉन्ग लर्निंग का प्रभार
अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमित कुमार डे को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप एंड प्लेसमेंट का निदेशक (प्रभारी) बनाया गया है. इसके अलावा हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनीता गुप्ता को लाइफलॉन्ग लर्निंग एंड एजुकेशन का निदेशक (प्रभारी) नियुक्त किया गया है. यूनिवर्सिटी के अनुसार, नई जिम्मेदारी संभालने के साथ सभी शिक्षक अपनी नियमित शिक्षण जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !