Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Palamu Road Accident: राखी पर मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर

Palamu: पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई. हादसे में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सीलदाग गांव निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है.

राखी पर पति के साथ मायके जा रही थी आरती
जानकारी के अनुसार, आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ बाइक से मायके बरवाडीह जा रही थी. दोनों राखी के मौके पर बरवाडीह जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान नावाबाजार थाना से कुछ दूरी पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई. बाइक सड़क पर गिरने से आरती और रंगीला सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में महिला की मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही नावाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने आरती कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, रंगीला सिंह का इलाज अभी जारी है. पुलिस ने हादसे को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !