Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Bokaro News: बोकारो में BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 ई में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। क्वार्टर संख्या 1290 से 1296 तक के छह आवासों वाला तीन मंजिला ब्लॉक अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के वक्त भवन में लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। बिल्डिंग का हिस्सा गिरने के बाद ऊपरी मंजिलों पर मौजूद कुछ लोग अंदर फंस गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। लोगों का कहना था कि आवास की स्थिति पहले से ही खराब थी, इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर सेवा विभाग के एक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनसे सवाल-जवाब करते हुए जमकर हंगामा किया।

जर्जर घोषित नहीं करने और शिफ्टिंग न होने पर लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि यदि ब्लॉक की हालत इतनी खराब थी तो इसे बीएसएल प्रबंधन की ओर से जर्जर घोषित क्यों नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि जर्जर भवनों में रह रहे परिवारों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए था।


स्थानीय निवासियों के अनुसार, वर्ष 2024 में बीएसएल की ओर से इस भवन की मरम्मत भी कराई गई थी। इसके बावजूद कुछ ही समय बाद भवन का इस तरह ढह जाना मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और उसकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े करता है।

सेक्टर-8 और सेक्टर-12 के कई क्वार्टरों की हालत खराब

लोगों का आरोप है कि बोकारो स्टील प्लांट के आवासीय क्षेत्रों में जर्जर भवनों को लेकर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से स्थायी समाधान के बजाय मरम्मत के नाम पर औपचारिकता पूरी की जा रही है।


बताया जा रहा है कि सेक्टर-12 और सेक्टर-8 में कई बीएसएल क्वार्टर लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन आवासों में रहने वाले परिवार लगातार खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। शुक्रवार को हुए हादसे के बाद लोगों ने प्रबंधन से जर्जर आवासों का सर्वे कराने, असुरक्षित भवनों को खाली कराने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !