Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Ranchi News: रक्षाबंधन पर सीएम हेमंत सोरेन की बहनों ने बांधी राखी, मांगा स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद

Ranchi News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बहनों के साथ पर्व मनाया। मुख्यमंत्री की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधी। बहनों ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान भाई-बहन के बीच स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।


मुख्यमंत्री ने बहनों से लिया आशीर्वाद

रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन से आशीर्वाद लिया। उन्होंने छोटी बहनों को भी आशीर्वाद देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


परिवार के बीच रक्षाबंधन का यह अवसर पारंपरिक उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन समेत अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !