JSSC-CGL Scam: JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में कथित अनियमितता और गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच के दौरान टीम ने परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह कार्रवाई CID थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है. मामला झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC-CGL) में कथित अनियमितता से जुड़ा है.
चार सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार
CID के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों की पहचान दीपक कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी और आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई है. दीपक कुमार का पता डुप्लेक्स सनशाइन अपार्टमेंट, श्यामली होटल के पास, नावाडीह, थाना एवं जिला धनबाद बताया गया है. उमेश कुमार राय मूल रूप से ग्राम डयूल, पोस्ट काकिला, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर, बिहार के रहने वाले हैं. उनका वर्तमान पता क्वार्टर संख्या M/25/3, न्यू बीसीसीएल कॉलोनी, दुग्दा, थाना दुग्दा, जिला बोकारो है..विजय कुमार तिवारी का पता धड़कीड़ो, पोस्ट रोआम, थाना राजगंज, जिला धनबाद बताया गया है.
वहीं, आनंद कुमार सिंह ग्राम पोस्ट चतरा, थाना कोपा, जिला सारण, बिहार के रहने वाले हैं. उनका वर्तमान पता सुदामडीह, रिवरसाइड मार्केट, थाना सुदामडीह, जिला धनबाद बताया गया है.
JSSC-CGL परीक्षा की जांच जारी
CID JSSC-CGL परीक्षा-2023 में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है. इसी मामले में चार सफल अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल CID की कार्रवाई और जांच आगे जारी है. मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.