Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची में व्यवसायी की जेब से 20 हजार पार, होटल गणगौर के CCTV में कैद हुआ पॉकेटमार, देखें VIDEO

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची के होटल गणगौर में 27 अगस्त की सुबह खरीदारी करने पहुंचे व्यवसायी बिट्टू सह गणेश अग्रवाल के साथ पॉकेटमारी की घटना हुई. गणेश अग्रवाल के मुताबिक, वह सुबह करीब 10 से 10:30 बजे मिठाई लेने होटल पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी जेब में रखे करीब 15 से 20 हजार रुपये चोरी हो गए.

पीछे खड़े होकर की गई पॉकेटमारी
रुपये गायब होने का पता चलने के बाद होटल के CCTV फुटेज को देखा गया. फुटेज में एक व्यक्ति गणेश अग्रवाल के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है. आरोप है कि इसी व्यक्ति ने मौका देखकर उनकी पीछे वाली जेब से रुपये निकाल लिए और वहां से निकल गया. CCTV में व्यक्ति के पॉकेटमारी की कोशिश करते हुए दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं.

साकची थाना में शिकायत दर्ज 
घटना के बाद गणेश अग्रवाल ने CCTV फुटेज के साथ साकची थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !