Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Ranchi News: रांची प्रेस क्लब में बोले आदिवासी संगठन:- सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं, 4 अक्टूबर को मोरहाबादी में महारैली का ऐलान

Ranchi: रांची प्रेस क्लब में आदिवासी छात्र संघ और सरना प्रार्थना सभा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस दौरान आदिवासी धर्म कोड और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा गया. वक्ताओं ने कहा कि सरना धर्म कोड नहीं होने के कारण आदिवासियों की आबादी को दूसरे धर्म के कॉलम में जोड़ा जा रहा है. संगठन का आरोप है कि इसका असर आदिवासियों की पहचान और आरक्षण पर पड़ रहा है.

"सरना धर्म कोड नहीं तो जनगणना नहीं"
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की ओर से "सरना धर्म कोड नहीं तो जनगणना नहीं, जनगणना नहीं तो परिसीमन नहीं" का नारा दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी धर्म कोड को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा. इसी क्रम में संगठन ने 18 सितंबर को गुमला से महारैली की शुरुआत करने की घोषणा की. इसके बाद 4 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में बड़ी महारैली आयोजित करने का ऐलान किया गया. संगठन ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर ले जाया जाएगा. इस दौरान भारत बंद और आर्थिक नाकेबंदी की भी चेतावनी दी गई.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !