Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Chatra News: चतरा में राष्ट्रीय खेल दिवस के दौरान स्कूल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7वीं के छात्र की मौत

Chatra News: चतरा जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बीच अचानक वज्रपात की चपेट में आने से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा.

खेल दिवस कार्यक्रम के बीच गिरी बिजली 
मृत छात्र की पहचान 14 वर्षीय अनीश उरांव के रूप में हुई है. वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय डाढा में कक्षा 7 में पढ़ता था. बताया जा रहा है कि स्कूल कैंपस में राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हुआ और अनीश वज्रपात की चपेट में आ गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्र को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद अनीश को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

नाना के घर रहकर करता था पढ़ाई
अनीश मूल रूप से रांची के बूटी मोड़ इलाके के खेलगांव, बाकीम टोली का रहने वाला था. वह चतरा में अपने नाना बंधन उरांव के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था. अचानक हुए इस हादसे ने परिवार के साथ स्कूल और आसपास के लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !