Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Dhanbad News: धनबाद की दो बेटियों ने रचा इतिहास,ऑनलाइन गीता पाठ से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम, जीता गोल्ड मेडल

Dhanbad News: धनबाद की दो बहनों ने गीता पाठ के जरिए जिले का नाम दुनिया भर में रोशन किया है. धैय्या निवासी प्रांजल मित्तल और आन्या मित्तल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बनी हैं. दोनों को इस उपलब्धि के लिए आधिकारिक प्रमाणपत्र के साथ गोल्ड मेडल भी मिला है.

8,277 लोगों ने बनाया रिकॉर्ड
यह रिकॉर्ड सेंट्रल चिन्मय मिशन ट्रस्ट (इंडिया) के ऑनलाइन गीता चैंटिंग कार्यक्रम में बना. देश-विदेश से करीब 70 हजार लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था. कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रक्रिया और सत्यापन के बाद एक साथ गीता पाठ करने वाले 8,277 प्रतिभागियों की भागीदारी को विश्व रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज किया गया.

पांच मिनट में किया गीता पाठ
प्रांजल मित्तल ने बताया कि उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का पाठ करीब पांच मिनट में पूरा किया. इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक उच्चारण और लय का अभ्यास किया. अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और खास तौर पर अपनी मां को दिया.

घर से मिली गीता की सीख
आन्या ने भी बचपन से ही गीता के श्लोक सीखने शुरू कर दिए थे. घर में नियमित रूप से श्लोकों का अभ्यास होने से संस्कृत और गीता के प्रति उनकी रुचि बढ़ी. दोनों बहनों की मां प्रीति अग्रवाल को गीता के सभी 18 अध्याय कंठस्थ हैं. उनका मानना है कि गीता सिर्फ धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली सीख भी देती है.

प्रांजल और आन्या की उपलब्धि ने परिवार के साथ धनबाद और पूरे कोयलांचल का गौरव बढ़ाया है. उनकी कहानी यह भी दिखाती है कि आधुनिक दौर में परंपरा और संस्कारों से जुड़कर भी युवा विश्व स्तर पर पहचान बना सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !