Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Ranchi News: ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में घायल रांची नगर निगम कर्मी का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Ranchi News: नगर निगम की इनफोर्समेंट शाखा में तैनात इनफोर्समेंट ऑफिसर रंजीत टोप्पो का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। 36 वर्षीय रंजीत टोप्पो 27 मई को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद से उनका इलाज जारी था।


दुर्घटना के बाद रंजीत टोप्पो को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स (RIMS) में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जुलाई 2021 से नगर निगम में दे रहे थे सेवा

रंजीत टोप्पो जुलाई 2021 से रांची नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इनफोर्समेंट शाखा में रहते हुए वह ड्यूटी से जुड़े कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान हुए हादसे के बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी लगातार जानकारी लेते रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद निगम कर्मियों में शोक का माहौल है।


नगर निगम परिवार ने जताया शोक

रंजीत टोप्पो के असामयिक निधन पर रांची नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। नगर निगम परिवार ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। कर्मचारियों ने दिवंगत रंजीत टोप्पो के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !