Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Ramesh Singh Munda Murder Case: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में नक्सली कुंदन पाहन के करीबी राधेश्याम बड़ाईक को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

Ramesh Singh Munda Murder Case: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपी राधेश्याम बड़ाईक को अदालत से राहत नहीं मिली है. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया.

नक्सली कुंदन पाहन के करीबी राधेश्याम ने बीते 9 सालों से जेल में रहने की दलील देते हुए रिहाई की मांग की थी. लेकिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के वकीलों ने इसका सख्त विरोध किया.

जांच में सामने आया है कि वारदात से एक दिन पहले राधेश्याम के घर पर ही पूर्व मंत्री को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई थी. एनआईए का कहना है कि वह नक्सली नेटवर्क से जुड़ा रहा है. इस केस में मुख्य आरोपी राजा पीटर को पहले ही बेल मिल चुकी है, जबकि एजेंसी अब तक 90 से अधिक गवाह पेश कर चुकी है.

यह पूरा मामला 9 जुलाई 2008 का है, जब बुंडू के एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. इस चर्चित केस में राजा पीटर, कुंदन पाहन और राधेश्याम बड़ाईक समेत 15 लोग आरोपी हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !