Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Saryu Rai Meets Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले विधायक सरयू राय, गंगा-सोन जल बंटवारे समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Saryu Rai Meets Samrat Choudhary: जमशेदपुर के पश्चिमी विधायक सरयू राय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस मुलाकात की जानकारी सरयू राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है.

सरयू राय के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ करीब पौन घंटे तक विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई. मुलाकात के दौरान भारत-बांग्लादेश के बीच गंगाजल बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा हुई. इसके साथ ही बाणसागर समझौते के तहत बिहार और झारखंड के बीच सोन जल के बंटवारे को लेकर भी बातचीत हुई.

भारत-नेपाल नदी समझौते पर भी बात
सरयू राय और सम्राट चौधरी के बीच भारत-नेपाल नदी समझौते को लेकर भी चर्चा हुई. वहीं, नेपाल में आए जलप्रलय का बिहार पर पड़ने वाले प्रभाव के मुद्दे पर भी बातचीत की गई.
सरयू राय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुलाकात में चर्चा किए गए इन सभी विषयों की जानकारी साझा की.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !