Aaj Ka Panchang: आज रविवार है और हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. सुबह के बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. रविवार को सूर्यदेव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है. ऐसे में किसी शुभ काम की शुरुआत से पहले आज के मुहूर्त और राहुकाल का ध्यान रखना जरूरी है.
आज की तिथि और योग
द्वितीया तिथि सुबह 9:36 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज शूल योग अगले दिन 31 अगस्त की सुबह 3:46 बजे तक रहेगा. इसके बाद गण्ड योग शुरू होगा. गरज करण सुबह 9:36 बजे तक रहेगा. इसके बाद वणिज करण रात 9:16 बजे तक रहेगा और फिर विष्टि यानी भद्रा शुरू होगी.
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
आज सूर्योदय सुबह 5:58 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6:45 बजे पर होगा. चंद्रमा के समय की बात करें तो चंद्रोदय शाम 7:57 बजे और चंद्रास्त 31 अगस्त की सुबह 7:44 बजे होगा. सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे.
आज के शुभ मुहूर्त
आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक रहेगा. वहीं अमृत काल रात 10:56 बजे से 31 अगस्त की रात 12:32 बजे तक रहेगा. शुभ कार्यों के लिए इन समयों को ध्यान में रखा जा सकता है.
आज का राहुकाल
रविवार को राहुकाल शाम 5:09 बजे से 6:45 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गुलिक काल दोपहर 3:33 बजे से शाम 5:09 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 12:22 बजे से 1:57 बजे तक रहेगा. इस अवधि में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से आमतौर पर बचने की सलाह दी जाती है.
आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र 31 अगस्त की सुबह 3:44 बजे तक रहेगा, जिसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू होगा. उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का विस्तार मीन राशि के 3°20 से 16°40 तक माना जाता है. इसके स्वामी शनिदेव और राशि स्वामी बृहस्पति हैं. इस नक्षत्र के देवता अहिर्बुध्न्य माने जाते हैं. इसका प्रतीक शवपेटिका या अर्थी बताया गया है.
उत्तर भाद्रपद नक्षत्र की विशेषताएं
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस नक्षत्र से जुड़े लोगों के स्वभाव में शांति, दयालुता और आध्यात्मिक रुचि जैसे गुण देखे जाते हैं. इन्हें स्वतंत्र सोच वाला, तर्कशील और कर्मठ भी माना जाता है. प्रकृति और कला के प्रति रुचि के साथ रहस्यमय विषयों की ओर आकर्षण भी इसकी सामान्य विशेषताओं में गिना जाता है.