Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Ranchi News: JSCA AGM में दो आजीवन सदस्यों के निष्कासन पर फैसला संभव, बैठक से पहले नया विवाद

Ranchi News: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की वार्षिक आम सभा (AGM) को लेकर आज होने वाली बैठक पर सबकी नजर है। पांच दिन के विशेष आम सभा के दौरान संघ से जुड़े प्रशासनिक और वित्तीय मामलों पर चर्चा के साथ दो आजीवन सदस्यों के निष्कासन के प्रस्ताव पर भी अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।


निष्कासन के प्रस्ताव में एसए रहमान और एसबी सिंह के नाम प्रमुख हैं। एसए रहमान को धनबाद क्रिकेट संघ की ओर से पहले ही मिसकंडक्ट के आरोप में हटाया जा चुका है। JSCA के नियमों के मुताबिक जिला क्रिकेट संघ से निष्कासित सदस्य राज्य संघ की सदस्यता से भी स्वतः बाहर हो जाता है।

वहीं, एसबी सिंह को लेकर भी कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की ओर से दोषी माने जाने की बात सामने आई है। AGM में दोनों सदस्यों के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा विभिन्न नियुक्तियों को औपचारिक मंजूरी दिए जाने की भी संभावना है।


AGM से पहले एसबी सिंह की शिकायत से बढ़ा विवाद

बैठक से पहले एसबी सिंह ने रांची SSP को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजकर मामले को नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान टिकट वितरण में कथित तौर पर भारी वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। एसबी सिंह ने मामले में FIR दर्ज कर विस्तृत जांच की मांग की है। शिकायत की एक प्रति राज्य के DGP को भी भेजी गई है।

आंतरिक विवाद के और गहराने के संकेत

JSCA की अहम बैठक से ठीक पहले सामने आई इस शिकायत ने संघ के भीतर चल रहे विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है। एक ओर जहां AGM में सदस्यता और प्रशासनिक मामलों पर निर्णय होने हैं, वहीं दूसरी ओर टिकट वितरण को लेकर लगाए गए आरोपों ने मामले को नया आयाम दे दिया है। अब AGM में होने वाली चर्चा और प्रस्तावों पर लिए जाने वाले फैसलों के साथ यह भी महत्वपूर्ण होगा कि टिकट वितरण से जुड़े आरोपों पर पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !