Meta Description
Jamshedpur: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर द्वारा आज साकची जुबली पार्क गोलचक्कर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा नेशनल हेराल्ड घोटाले में दोनों नेताओं को दोषी ठहराए जाने और चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद किया गया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि यह घोटाला देश के लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लगातार संघर्षरत है और यह आंदोलन जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, ओबीसी मोर्चा प्रभारी सुजीत वर्मा, सनातन उत्सव समिति से चिंटू सिंह, महिला मोर्चा से राजपति देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ईडी की कार्यवाही को सही ठहराते हुए भाजयुमो ने कांग्रेस नेताओं पर जनता को धोखा देने और करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने जैसे गंभीर आरोपों की निंदा की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ।