Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

West Singhbhum News: मनोहरपुर में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में गई जान

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना चिरिया पंचायत के टिमरा गांव की है. मृतक की पहचान 39 वर्षीय टापू पूर्ति के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, टापू पूर्ति अपने घर में जमीन पर सो रहे थे. शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. सांप के डसने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. लेकिन परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे.

हालत बिगड़ने पर पहुंचे अस्पताल
दोपहर तक टापू पूर्ति की हालत काफी गंभीर हो गई. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. हालांकि, कुछ ही देर बाद टापू पूर्ति की मौत हो गई. सीएचसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि मरीज को काफी देर बाद और गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक शरीर में जहर फैल चुका था. इसके चलते उसे बचाया नहीं जा सका.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !