Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Jamtara News: गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी खराब वैन से टकराई बाइक, 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Jamtara News: गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय युधिष्ठिर महतो की मौत हो गई। हादसा बगदाहा के समीप हुआ, जहां उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक खराब वैन से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, युधिष्ठिर महतो पश्चिम बंगाल के आसनसोल के सालनपुर थाना क्षेत्र के देंदुआ-श्रीरामपुर के रहने वाले थे। वह देवघर जिले के बगदाहा बसनोली गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे।

वैन से टक्कर के बाद गंभीर रूप से हुए घायल

रविवार को युधिष्ठिर महतो बाइक से बगदाहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी खराब वैन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद खागा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युधिष्ठिर महतो को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !