Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Ramgarh Temple Theft: भुरकुंडा में काली मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी उड़ाई

Ramgarh Temple Theft: रामगढ़ के भुरकुंडा में काली मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया. मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर दान पेटी से रकम लेकर फरार हो गए. घटना भुरकुंडा ओपी के पास स्थित काली मंदिर की बताई जा रही है. चोरी की जानकारी मिलने के बाद पूजा कमेटी के सदस्यों में नाराजगी है.


पहले भी हो चुकी है चोरी

पूजा कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी दान पेटी को कई बार निशाना बनाया जा चुका है. कमेटी का दावा है कि मंदिर परिसर से पहले घंटी भी चोरी हो चुकी है. बार-बार हो रही घटनाओं को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई है.


पुलिस से कार्रवाई की मांग

मंदिर ओपी के नजदीक होने के बावजूद लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर पूजा कमेटी ने सवाल उठाए हैं. कमेटी की ओर से पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच और आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की गई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल चोरी हुई रकम की सही जानकारी सामने नहीं आई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !