Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-08

Jamshepdur: झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बोले -- शिक्षा के क्षेत्र में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

Jamshepdur: झारखंड शिक्षा परियोजना, जमशेदपुर की ओर से आज माइकल जॉन सभागार में स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।


समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि मौजूदा सरकार गठबंधन की सरकार है, जो राज्य के समग्र विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, "शिक्षा हमारे एजेंडे में सर्वोपरि है। सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है और जल्द ही राज्य में शिक्षा का माहौल सकारात्मक परिवर्तन की ओर अग्रसर होगा।"

उन्होंने आगे कहा कि "हमारे छात्र-छात्राओं को न सिर्फ राज्य में बल्कि विदेशों में भी उच्च शिक्षा के लिए भेजने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। आज जिन छात्रों को सम्मानित किया गया है, वह दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे और उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा।"

समारोह में उपस्थित अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी छात्रों की उपलब्धियों पर हर्ष जताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !