Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-08

Shibu Soren Health Update: पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत में लगातार सुधार, गंगाराम अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी

Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत बीते कुछ दिनों से खबर थी ।जहां अब उनके सेहत में लगातार सुधार हो रहा है ।झारखंड के 81 वर्षीय वरिष्ठ नेता और जनजातीय समुदाय के मार्गदर्श दिशोम गुरु इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
सूत्रों के अनुसार, शिबू सोरेन की हालत अब स्थिर है और डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है ।डॉक्टरों की मानें तो उन्हें जल्द ही नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है, अगर सेहत में इसी तरह से लगातार सुधार होता रहा। दिशोम गुरु की तबीयत को लेकर बीते कुछ दिनों से झारखंड में राजनीतिक और आम जनता में चिंता बनी हुई थी। जहां अब उनके तबीयत में सुधार की खबर मिलते ही झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राहत और खुशी का माहौल है । जब उनकी तबीयत बिगड़ी थी तब समर्थकों द्वारा कई स्थानों पर प्रार्थना सभाएं और यज्ञ भी आयोजित किया गया था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !