Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Bihar News: चेन्नई में पति को वीडियो कॉल पर आत्महत्या करते देख सदमे में आकर पत्नी ने भी दी जान, पुलिस जांच जारी

Bihar News: बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध आत्महत्या की घटना से सनसनी फैल गई. घटना में 23 वर्षीय सपना कुमारी की मौत हुई है. वहीं उसके पति बबलू कुमार महतो की मौत चेन्नई में हुई.

चेन्नई में काम करता था पति
परिजनों के मुताबिक बबलू करीब पांच महीने पहले काम के सिलसिले में चेन्नई गया था. वह वहां पेंटिंग का काम करता था. दोनों की शादी करीब आठ से नौ महीने पहले हुई थी. बताया गया कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. परिजनों के अनुसार, बातचीत के दौरान पति ने पत्नी के चरित्र को लेकर कुछ आरोप लगाए थे. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दी जान
परिजनों का कहना है कि बबलू की मौत की सूचना मिलने के बाद सपना ने भी आत्महत्या कर ली. परिवार के मुताबिक, किसी वीडियो कॉल के जरिए सपना को पति की मौत की जानकारी मिली थी. इसके बाद उसने यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. मढ़ौरा डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

गांव में पसरा मातम
बबलू के पिता शंभू महतो को चेन्नई से बेटे की मौत की खबर मिली थी. वह घर लौटे तो बहू की मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों और पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !