Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Bank Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर निकली बंपर बहाली; 7 सितंबर तक करें आवेदन

Bank Jobs 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है. बैंक लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर नियुक्ति करेगा. यह भर्ती 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए की जा रही है. खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में उसी राज्य में काम करने का मौका मिलेगा, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है.

स्थानीय युवाओं को मिलेगा मौका
बैंक ने यह भर्ती जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I यानी JMG/S-I के तहत निकाली है. बैंक के मुताबिक, इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करना और ऐसे कर्मचारियों की टीम तैयार करना है, जो क्षेत्र की भाषा, संस्कृति और बाजार को बेहतर तरीके से समझते हों. इससे ग्राहकों से संवाद आसान होने और स्थानीय जरूरतों के अनुसार बैंकिंग सेवाएं देने में मदद मिलने की उम्मीद है.

12 साल तक राज्य बदलने की शर्त नहीं
चयनित लोकल बैंक ऑफिसरों की शुरुआती पोस्टिंग उसी राज्य में होगी, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है. यह व्यवस्था सेवा के पहले 12 साल तक या SMGS-IV में प्रमोशन होने तक लागू रहेगी. दोनों में से जो पहले होगा, उसके बाद यह शर्त समाप्त हो जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा आवेदक के पास रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की दूसरी अनुसूची में शामिल किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में ऑफिसर के तौर पर कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए.

स्थानीय भाषा की जानकारी जरूरी
उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है. उसे स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए. यह शर्त इसलिए रखी गई है, ताकि अधिकारी स्थानीय ग्राहकों से आसानी से जुड़ सकें.

7 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 है. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए.

भर्ती की जरूरी जानकारी
  • पद: लोकल बैंक ऑफिसर, JMG/S-I
  • कुल पद: 2,482
  • उम्र सीमा: 21 से 30 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
  • अनुभव: शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में ऑफिसर के रूप में कम से कम 1 साल
  • स्थानीय भाषा: संबंधित राज्य की भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना जरूरी
  • पोस्टिंग: आवेदन वाले राज्य में शुरुआती नियुक्ति
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 7 सितंबर 2026


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !