Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Koderma Crime News: हरलाडीह गांव के जंगल में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, क्रेटा कार व बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

Koderma: कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई की. हरलाडीह गांव के जंगल में पुलिस टीम ने अचानक छापा मारा. पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टीम ने वहां से दो लोगों को पकड़ लिया.

सूचना मिलते ही पुलिस ने बनाया प्लान
पुलिस को पहले से जानकारी मिली थी कि हरलाडीह जंगल में जुआ खेला जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गई. थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में टीम तैयार की गई. इसके बाद पुलिस जवानों ने जंगल में पहुंचकर बताए गए स्थान पर छापेमारी की.

मौके से मिली नकदी और ताश
तलाशी के दौरान पुलिस को 31,700 रुपये मिले. इसके अलावा दो सीलबंद ताश की गड्डियां और 119 खुले ताश के पत्ते बरामद किए गए. पुलिस ने मौके पर इस्तेमाल किया जा रहा नीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल भी जब्त किया.

क्रेटा समेत तीन बाइक जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक काले रंग की क्रेटा कार पकड़ी. इसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01E4629 है. इसके साथ काली हीरो स्प्लेंडर बाइक JH12F5635 और काली होंडा साइन बाइक JH12K9047 भी जब्त की गई.

दो आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
मामले में मरकच्चो थाना में कांड संख्या 61/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी 30 अगस्त 2026 को दर्ज हुई. पुलिस ने धारा 318(4), 3/5 BNS और 3/4 बंगाल पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1867 के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम की अगुवाई थाना प्रभारी बमबम कुमार ने की. उनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक नफिस अहमद और सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद थे. पुलिस के अनुसार, जिले में जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !