Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Hazaribag News: गिद्दी में तीन दिवसीय खेल अभियान संपन्न, “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत हुए आयोजन, छात्रों को कानून और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Hazaribag News: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर गिद्दी थाना क्षेत्र में चल रहा तीन दिवसीय खेल अभियान साइकिल रेस के साथ संपन्न हुआ. “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत 28 से 30 अगस्त तक अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. अभियान के अंतिम दिन “Sunday On Cycle”और “Run And Ride” कार्यक्रम के तहत साइकिल रेस कराई गई.

विजेताओं को किया गया सम्मानित
साइकिल रेस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागियों को गिद्दी थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को मेडल, पेन, केक और चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया. इसके साथ ही तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का औपचारिक रूप से समापन हो गया.

छात्रों को किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रैलीगड़ा स्थित अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय में जागरूकता अभियान भी चलाया गया. थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारतीय न्याय संहिता और यातायात नियमों की जानकारी दी. इसके अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा, मानव तस्करी, डायन प्रथा, मॉब लिंचिंग, नशा और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर भी जागरूक किया गया.

साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
पुलिस ने साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी. आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर के बारे में भी बताया गया. वहीं मोबाइल फोन गुम होने पर CEIR पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. पुलिस ने लोगों से खेल गतिविधियों के साथ-साथ कानून और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को भी गंभीरता से अपनाने की अपील की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !