Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jamshedpur News: गोलमुरी में 4 दिन बाद खत्म हुई धर्मवीर की भूख हड़ताल, डिवाइडर-स्पीड ब्रेकर का काम शुरू

Jamshedpur News: गोलमुरी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से चल रही धर्मवीर की भूख हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। आकाश दीप प्लाजा के पास भूख हड़ताल पर बैठे धर्मवीर ने टाटा स्टील UISL की ओर से डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर का काम शुरू किए जाने के बाद अपना आंदोलन खत्म किया।


धर्मवीर ने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और टाटा स्टील UISL के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी थीं। इनमें सड़क पर डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर का निर्माण, गोलमुरी गोलचक्कर का निर्माण, बाजार में पार्किंग की व्यवस्था और लगातार ट्रैफिक पुलिस की निगरानी शामिल थी।

टाटा स्टील UISL ने दिया काम शुरू कराने का आश्वासन

भूख हड़ताल के चौथे दिन देर शाम टाटा स्टील UISL के कुछ अधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने धर्मवीर से बातचीत की और 12 घंटे के भीतर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।

इसके बाद जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मौके पर पहुंचीं और धर्मवीर से मुलाकात की। सोमवार सुबह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने भी भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर धर्मवीर से बातचीत की।

डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर का काम शुरू

सोमवार दोपहर टाटा स्टील UISL की ओर से गोलमुरी में डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर का काम शुरू कर दिया गया। इसके बाद धर्मवीर ने भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।


आंदोलन खत्म होने पर स्थानीय लोगों ने धर्मवीर को फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। धर्मवीर ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर उनकी मांगों पर काम शुरू होना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की बात है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !