Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jharkhand Breaking: जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे हाईकोर्ट; PMLA कोर्ट के आदेश के खिलाफ क्रिमिनल रिवीजन दाखिल

Jharkhand Breaking: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची की PMLA विशेष अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उन्होंने डिस्चार्ज याचिका खारिज किए जाने के खिलाफ क्रिमिनल रिवीजन दाखिल की है. फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट में यह याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है.

8 जून के आदेश के खिलाफ दायर हुई याचिका
रांची की PMLA विशेष अदालत ने 8 जून को हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद अब उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है. क्रिमिनल रिवीजन के जरिए मुख्यमंत्री ने निचली अदालत के इसी आदेश को चुनौती दी है. 

यह मामला रांची के बड़गाईं इलाके की एक जमीन से जुड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !