Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Seraikela Crime News: कपाली में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक पर भाई ने किया चाकू से जानलेवा हमला; स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Seraikela Crime News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित अलबेला गार्डन के पास सोमवार रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी जिशान अफताब के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

घर बुलाकर मिलने पहुंचे प्रेमी को भाई ने रंगे हाथों पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, जिशान को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। जिशान जब उससे मिलने पहुंचा, तो लड़की के भाई ने दोनों को एक साथ देख लिया। इसी बात को लेकर दोनों युवकों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।


विवाद बढ़ने पर मारा चाकू, फिर मौके से हुआ फरार

विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमिका के भाई ने गुस्से में आकर जिशान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में जिशान लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर जब घायल जिशान पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस कर रही छानबीन, लिखित शिकायत का इंतजार

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश के मुताबिक, जिशान, उसकी प्रेमिका और आरोपी एक ही बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस फिलहाल अपने स्तर से घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !