Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jharkhand News: अस्पताल प्रबंधक पद पर चयनित 126 अभ्यर्थियों की होगी जांच, स्वास्थ्य विभाग ने गठित की 3 सदस्यीय कमेटी

Jharkhand News: झारखंड में अस्पताल प्रबंधक पद पर हुई भर्ती को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू करने का फैसला लिया है। चयन प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों की ओर से शिकायत मिलने के बाद विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी 126 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के साथ पूरी चयन प्रक्रिया की जांच करेगी।


कमेटी की अध्यक्षता अपर सचिव संदीप कुमार दोरायबु करेंगे। उप सचिव ध्रुव प्रसाद और प्रशाखा पदाधिकारी माधवी को सदस्य बनाया गया है। कमेटी को 20 अगस्त 2026 को जारी चयन एवं अनुशंसा सूची की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उम्र और अनुभव से लेकर आरक्षण तक की जांच

जांच के दौरान चयनित अभ्यर्थियों की उम्र, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, आरक्षण और मेरिट से संबंधित नियमों की जांच की जाएगी। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि चयन प्रक्रिया के किसी चरण में निर्धारित नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने कमेटी को 2 सितंबर 2026 तक जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।


अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

अस्पताल प्रबंधक पद के कुछ अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। शिकायत में कुछ चयनित उम्मीदवारों की उम्र, शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित अनुभव को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।

शिकायतकर्ताओं ने जितेंद्र कुमार की उम्र को लेकर सवाल उठाया है। इसके अलावा मुस्कान भारती, ममता कुमारी, सृष्टि सिंह और रविंद्र कुमार की उम्र तथा पीजी की पढ़ाई के बाद आवश्यक अनुभव से जुड़े बिंदुओं पर भी सवाल उठाए गए हैं।

OBC अभ्यर्थी के UR चयन पर भी सवाल

शिकायत में निरंजन कुमार के चयन को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि वे OBC वर्ग से हैं और उम्र में आरक्षण का लाभ लिया है। इसके बावजूद उनका चयन UR यानी सामान्य वर्ग में किए जाने पर सवाल उठाया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग

शिकायतकर्ताओं ने सभी चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के दौरान यदि कोई चयनित अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर योग्य नहीं पाया जाता है, तो उसका चयन रद्द कर पात्र अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाना चाहिए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !