Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Seraikela News: अवैध बालू उठाव पर प्रशासन की कार्रवाई, आदित्यपुर के सालडीह घाट तक जाने वाले रास्ते को कराया बंद

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह स्थित बालू घाट तक जाने वाले रास्ते को बंद करा दिया गया है.

अवैध बालू उठाव की मिल रही थी सूचना
प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सालडीह बालू घाट से बिना अनुमति बालू का उठाव किया जा रहा है. इस मामले को लेकर पहले भी खबरें सामने आई थीं. मामले की जानकारी मिलने के बाद खान निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया. जांच के बाद बालू उठाव वाले स्थान तक पहुंचने वाले रास्ते को बंद कराने की कार्रवाई की गई.

एनजीटी की अवधि में बालू उठाने पर रोक
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने बताया कि एनजीटी की ओर से निर्धारित अवधि में बालू का खनन, उठाव, भंडारण और परिवहन प्रतिबंधित है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति और परिवहन चालान के बालू ले जाते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति और वाहन मालिक के खिलाफ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

अवैध खनन पर प्रशासन की नजर
जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में किसी भी जगह अवैध बालू खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन ऐसे मामलों पर लगातार नजर रख रहा है. उन्होंने लोगों से भी अवैध बालू उठाव या परिवहन में शामिल नहीं होने की अपील की. साथ ही ऐसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन को सूचना देने को कहा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !