Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Ranchi News: ED की पूछताछ में एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने कहा:- निवेश और पैसों की जानकारी पति के पास

Ranchi News: कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को करीब शाम पांच बजे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान निवेश और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन को लेकर अधिकारियों ने कई सवाल किए। बताया जा रहा है कि आरती सिंह ने अधिकांश सवालों के जवाब में खुद को इन मामलों की जानकारी से अनभिज्ञ बताया।


आरती सिंह 31 अगस्त को ED के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तीसरे समन के आधार पर पहुंची थीं। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान निवेश के लिए रकम कहां से आई, उसका स्रोत क्या था और पैसा किन-किन जगहों पर लगाया गया, जैसे सवाल किए गए।

कई सवालों पर पति की ओर किया इशारा

पूछताछ में आरती सिंह ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें इन वित्तीय मामलों की जानकारी नहीं है और इसकी जानकारी उनके पति एलबी सिंह के पास होगी। निवेश से संबंधित महत्वपूर्ण सवालों पर भी उन्होंने इसी तरह की प्रतिक्रिया दी।


160 करोड़ के निवेश की जांच कर रही ED

कोयला घोटाले की जांच के दौरान ED ने दूसरे चरण की छापेमारी में करीब 160 करोड़ रुपये के वित्तीय निवेश को फ्रीज किया था। इन निवेश से जुड़े दस्तावेजों में आरती सिंह के नाम पर किए गए निवेश का भी उल्लेख सामने आया था। इसी सिलसिले में ED ने एलबी सिंह के भाई, साले और पत्नी को पूछताछ के लिए समन जारी किया था।

भाई और साले को भी जारी हो चुका है समन

इससे पहले कोयला घोटाले में हुई कार्रवाई के बाद ED ने एलबी सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। कई बार समय मांगने के बाद वह एजेंसी के सामने पेश हुए थे। वहीं, एलबी सिंह के भाई विश्व विजय और साले रंजीत ने भी पूछताछ के लिए दो बार समय मांगा था। दोनों को अब तीसरा समन जारी किया गया है।

आरती सिंह तीसरे समन पर 31 अगस्त को ED कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों ने उनसे वित्तीय निवेश से जुड़े मामलों में पूछताछ की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !