Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Saraikela News: सरायकेला में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, 9 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

Seraikela: जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों की समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी हैं. एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माध्यम से उपायुक्त को पत्र भेजकर नौ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि जिले के राशन दुकानदार लंबे समय से आर्थिक और कामकाज से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

13 महीने से एनएफएसए कमीशन बकाया
एसोसिएशन ने बताया कि एनएफएसए का कमीशन पिछले 13 महीनों से नहीं मिला है. इसके अलावा कोरोना काल से सरायकेला जिले के सैकड़ों दुकानदारों का भी कमीशन बकाया है. दुकानदारों ने बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके.

ई-पॉस व्यवस्था में सुधार की मांग
एसोसिएशन ने ई-पॉस मशीन से जुड़ी समस्याओं को भी पत्र में उठाया है. दुकानदारों के अनुसार, पिछले 10 दिनों से वितरण व्यवस्था प्रभावित है. उन्होंने ई-पॉस सिस्टम को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है. साथ ही डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद स्टॉक रजिस्टर और सेल रजिस्टर की जरूरत नहीं होने पर विभागीय स्तर से इन्हें वापस लेने की मांग की गई है.

दुकानदारों के जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा
एसोसिएशन ने पीडीएस दुकानदारों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को आसान करने की मांग भी रखी है. इसके अलावा राशन लाभुकों के बीच बनी नाराजगी को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है.

मृत दुकानदार के परिवार को आर्थिक मदद की मांग
खरसावां के मृत पीडीएस दुकानदार कमल सिंह बैरिया के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है. एसोसिएशन ने मृत दुकानदारों के स्थान पर उनके परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग भी उठाई है.

एक रसीद में मिले सभी सामान
दुकानदारों ने एनआईसी ई-पॉस मशीन में सरकार की ओर से दिए जाने वाले दाल, नमक, कपड़ा समेत अन्य सामान की एंट्री एक ही रसीद में करने की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि इससे राशन लाभुकों को सभी सामान के लिए एक ही रसीद मिल सकेगी. इसके अलावा ग्रीन राशन कार्ड में कटिंग वेल्स नमक और दाल को समाप्त करने की मांग भी पत्र में शामिल है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !