Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Pakur Road Accident: पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग पर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, कई यात्री घायल

Pakur: पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर शहरकोल और सोनाजोड़ी के बीच मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां बस और ट्रक की सीधी टक्कर में बस चालक समेत कई यात्री घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

दुमका जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बस पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत शहरकोल और सोनाजोड़ी के बीच हुई. हादसे में बस चालक के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी. उसका पैर टूट गया.

चालक को किया गया रेफर
दुर्घटना के तुरंत बाद घायल चालक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. बस में बैठे कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. राहत की बात यह है कि किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है.

खराब सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी
स्थानीय लोगों ने बताया कि पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क कई जगह खराब है. सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं. बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है. इससे वाहन चालकों को सड़क की स्थिति समझने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है. स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का जायजा लिया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. टक्कर के बाद सड़क पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !