Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Dhanbad Court News: धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत में डुमरी विधायक जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी

Dhanbad Court News:डुमरी विधायक और JLKM अध्यक्ष जयराम महतो ने अग्रिम जमानत के लिए धनबाद सिविल कोर्ट का रुख किया है. उनके साथ सुशील मंडल उर्फ सुशील कुमार, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल ने भी बेल की अर्जी दी है. तीनों आरोपियों की याचिका पर मंगलवार को MP-MLA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया. इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक सप्ताह बाद की तारीख तय की है. अब केस डायरी सामने आने के बाद ही अग्रिम जमानत पर आगे की सुनवाई होगी.

पूरा मामला बरवाअड्डा की बड़ा पिछरी पंचायत से जुड़ा है. पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने JLKM नेता गणेश दास पर शिकायत की थी. उन पर मुखिया के नाम वाले पैड, मुहर और हस्ताक्षर के कथित इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था.

21 अगस्त को पुलिस गणेश दास को नोटिस देने उनके घर पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस और वहां मौजूद लोगों के बीच तीखी बहस हो गई. मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने गणेश दास को हिरासत में लिया और उन्हें जेल भेज दिया.

गिरफ्तारी के विरोध में थाने में हुआ विवाद
गणेश दास की गिरफ्तारी के बाद उसी दिन बरवाअड्डा थाना परिसर में भी विवाद हुआ. बताया गया कि वहां जयराम महतो और मुखिया समर्थकों के बीच बहस और हाथापाई हुई. इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की.

जयराम महतो समेत कई लोगों पर केस
पुलिस की ओर से दर्ज दूसरी प्राथमिकी में जयराम महतो समेत 10 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. इन लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं. इसी मामले में अब जयराम महतो और अन्य आरोपियों ने अग्रिम जमानत की मांग की है.

वायरल ऑडियो को लेकर भी विवाद
घटना के बाद जयराम महतो और थाना प्रभारी के बीच बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था. जयराम महतो का आरोप है कि ऑडियो को एडिट करके वायरल किया गया है. इस आरोप पर पुलिस की ओर से क्या जवाब है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. अब अदालत में केस डायरी पेश होने के बाद मामले की अगली तस्वीर साफ होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !