Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jamshedpur News: IIBM-जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह के मुख्य संरक्षक बने सरयू राय

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को IIBM और जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह में मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। संस्थान के निदेशक डॉ. रोहित सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।


पटना के ज्ञान भवन में संस्थान का 48वां वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षाविदों, शिक्षकों, संस्थान के पदाधिकारियों और मंडल के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सरयू राय ने पटना साइंस कॉलेज से भौतिकी में एमएससी की पढ़ाई की है।

खुसरूपुर में बनेगा नया शैक्षणिक परिसर

समारोह के दौरान संस्थान के भविष्य के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पटना के खुसरूपुर में एक नए एकीकृत शैक्षणिक परिसर के निर्माण पर सहमति बनी। इस परिसर में रोजगार से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।


पैरामेडिकल और कौशल आधारित कोर्स पर जोर

संस्थान की ओर से शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को रोजगार के लिए जरूरी कौशल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत पैरामेडिकल विज्ञान के नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। साथ ही कौशल विकास, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा से जुड़े अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

संस्थान के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को मौजूदा रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें।


शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगारपरक प्रशिक्षण पर फोकस

बैठक में संस्थान के विस्तार और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी चर्चा हुई। बोर्ड ने आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और रोजगारपरक प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही।

संस्थान के महानिदेशक प्रो. रोहित सिंह ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी लोगों के संस्थान से जुड़ने से भविष्य की योजनाओं को बेहतर दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए परिसर और प्रस्तावित पाठ्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !