Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jharkhand Police Promotion: रांची SSP ऑफिस में पीपिंग सेरेमनी, 3 सब-इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, 2 जवानों को मिला ASI का पद

Jharkhand Police Promotion: राजधानी के एसएसपी कार्यालय में मंगलवार को पुलिसकर्मियों के प्रमोशन को लेकर पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई. समारोह में एसएसपी राकेश रंजन समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान पांच पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदोन्नति के बाद उनके नए पद का बैज लगाया गया. प्रमोशन मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा.

तीन दरोगा बने इंस्पेक्टर
समारोह में 2018 बैच के तीन सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति मिली. एसएसपी राकेश रंजन ने शैलेंद्र कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह और रोशन कुमार सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी. इनमें दो अधिकारी नक्सल विरोधी अभियानों में भी काम कर चुके हैं. खूंटी और सिमडेगा के मुश्किल इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए कई अभियानों में उनकी भूमिका रही है.

दो कांस्टेबल बने ASI
समारोह में दो कांस्टेबलों को भी प्रमोशन मिला. सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कृष्ण उरांव और विनय टेटे को एएसआई पद का बैज लगाया. दोनों पुलिसकर्मी 2012 बैच के हैं.

प्रमोशन के साथ बढ़ती है जिम्मेदारी
एसएसपी राकेश रंजन ने सभी नवप्रोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पद बढ़ने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं. पुलिसकर्मियों से जनता के साथ बेहतर व्यवहार और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की गई. एसएसपी ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए, जिससे लोगों के बीच विभाग के प्रति भरोसा और सम्मान मजबूत हो.

समारोह के अंत में प्रमोशन पाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया. उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !