Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Dhanbad News: धनबाद के राजेंद्र सरोवर से बरामद हुई लापता व्यक्ति की लाश, SNMMCH भेजा गया शव

Dhanbad News: राजेंद्र सरोवर यानी बेकार बांध पार्क में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला. मृतक की पहचान पॉलिटेक्निक रोड निवासी 47 वर्षीय राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, वह सोमवार शाम से घर से लापता थे.

पार्क मैनेजर ने देखा शव
मंगलवार को पार्क के मैनेजर की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी. उन्होंने तुरंत धनबाद सदर थाना पुलिस और स्थानीय पार्षद अशोक पाल को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को तालाब से बाहर निकाला गया.

परिजनों ने की पहचान
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शव की पहचान राकेश कुमार सिंह के रूप में की. सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है.

पुलिस जांच में जुटी
 पार्षद अशोक पाल ने बताया कि राकेश कुमार सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राकेश पानी में चले गए थे. उस समय स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया था.

सोमवार शाम उनके दोबारा लापता होने के बाद मंगलवार को तालाब से शव बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. मौत के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !