Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jamshedpur Crime News: कीताडीह में ऑटो चालक से मारपीट के बाद हवाई फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मंगलवार रात फायरिंग की सूचना से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई. ऑटो चालक संजय प्रसाद उर्फ गबरू ने निहाल तिवारी पर रास्ता रोककर मारपीट करने और पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस की जांच में अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है.

संजय प्रसाद के अनुसार, वह स्टेशन से यात्रियों को लेकर कीताडीह गया था. यात्रियों को छोड़ने के बाद वह ऑटो लेकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान त्रिमूर्ति चौक के पास निहाल तिवारी ने उसे रोक लिया.

संजय का आरोप है कि रोकने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर निहाल ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद पिस्तौल निकालकर हवा में गोली चलाने का आरोप है.

गोली चलने के बाद संजय वहां से निकलकर सीधे परसुडीह थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से भी पूछताछ की. हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को मौके से गोली का कोई खोखा नहीं मिला. इसके अलावा किसी प्रत्यक्षदर्शी ने भी फायरिंग होते देखने की पुष्टि नहीं की है.

थाना प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल से फायरिंग के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं. इसलिए फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और पूरे मामले की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !