Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, ट्रेन के जनरल कोच से 130 लीटर शराब जब्त

Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल की स्पेशल टास्क टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की है। टीम ने ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब जब्त की। बरामद शराब की कुल अंकित कीमत 38,160 रुपये बताई गई है।


यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देश पर की गई। बुधवार को RPF की स्पेशल टास्क टीम धनबाद स्टेशन पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13051 प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची।

संदिग्ध हालत में मिले छह बैग और दो थैले

ट्रेन के पीछे की ओर स्थित जनरल कोच की जांच के दौरान RPF जवानों को छह बैग और दो थैले लावारिस हालत में मिले। टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से सामान के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी इन बैग और थैलों पर अपना दावा नहीं किया।

इसके बाद RPF टीम ने संदिग्ध सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान बैग और थैलों से बड़ी मात्रा में केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। ट्रेन के कम समय के ठहराव को देखते हुए बरामद सामान को प्लेटफॉर्म नंबर-3 के हावड़ा छोर पर उतारा गया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में सभी सामान की विधिवत जांच की गई।


बोतलों पर मिला पश्चिम बंगाल में बिक्री का उल्लेख

जांच में बरामद शराब और बीयर की बोतलों तथा केन पर “FOR SALE IN WB ONLY” अंकित पाया गया। RPF ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया और उसे RPF पोस्ट धनबाद ले जाया गया।

मामले में RPF के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की ओर से लिखित शिकायत तैयार की गई है। जब्त शराब और बीयर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए धनबाद उत्पाद विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !