Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Hazaribagh News: हजारीबाग ACB ने लंबे समय से फरार ड्राफ्टमैन कृष्णा सिंह गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

Hazaribagh News: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हजारीबाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ड्राफ्टमैन कृष्णा सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अदालत से गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी था। ACB की टीम बुधवार को उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची थी, लेकिन वहां वह नहीं मिला।


घर पर कृष्णा सिंह के नहीं मिलने के बाद ACB टीम ने उसकी तलाश जारी रखी। इसी दौरान टीम सेटलमेंट कार्यालय पहुंची, जहां कृष्णा सिंह मौजूद मिला। इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।


घर पर नहीं मिला, सेटलमेंट कार्यालय से पकड़ा गया

ACB अधिकारियों के अनुसार कृष्णा सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत से उसके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त किया गया था। ACB को कृष्णा सिंह की काफी समय से तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए रखा गया है।

आज अदालत में किया जाएगा पेश

ACB की टीम कृष्णा सिंह को बुधवार को ही अदालत के समक्ष पेश करेगी। कोर्ट में पेशी के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आदेश के अनुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !