Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

BREAKING: कदमा के न्यू रानी कुदर में चोरी की नीयत से घर में घुसे दो संदिग्ध, महिला से हाथापाई के बाद फरार

BREAKING: कदमा थाना क्षेत्र के न्यू रानी कुदर इलाके में बुधवार सुबह एक घर में दो अज्ञात लोगों के घुसने से हड़कंप मच गया। दोनों के चोरी की नीयत से घर में प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही है। महिला के विरोध करने पर दोनों की उसके साथ हाथापाई भी हुई, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।


कपड़े सुखाने के दौरान घर में घुसे दो लोग

बताया गया कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है जब महिला का पति किसी काम से बाजार गया था, जबकि महिला छत पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर दाखिल हो गए। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो वह नीचे पहुंची और दोनों का विरोध किया।


महिला और दोनों संदिग्धों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान दोनों व्यक्ति वहां से निकलकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के अन्य लोग और आसपास के युवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की शिकायत कदमा थाना में की गई।

इलाके में सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की मांग

शहर के अलग-अलग इलाकों में इस तरह की घटनाएं सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ रही है। हाल के दिनों में आदित्यपुर और मानगो क्षेत्र से भी घर में घुसने से जुड़ी वारदातें सामने आने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !