Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jharkhand News: राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 9 पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले राज्यपाल

Jharkhand: राष्ट्रीय स्तर की पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में झारखंड का नाम रोशन करने वाले नौ पदक विजेता खिलाड़ियों ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. खिलाड़ियों ने राज्यपाल के साथ प्रतियोगिता के अनुभव और अपनी उपलब्धियों को साझा किया. राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं. यह मुलाकात 14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में झारखंड के शानदार प्रदर्शन के बाद हुई.

चार खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण
चैंपियनशिप में झारखंड के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इनमें इताशा कपूर, अनाया खलखो, विशाखा थापा और पलक साहू शामिल हैं. वायु तिर्की और रंजन राणा ने रजत पदक हासिल किया. वहीं, कृपा राणा, जानवी आलिया और रीतिका बारा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया.

संघ के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे खिलाड़ी
खिलाड़ियों ने झारखंड पेंचक सिलाट संघ की सचिव डौली कुमारी सिंह और अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान संघ के पदाधिकारी राहुल कपूर और कोच सूरज चिक बड़ाइक भी मौजूद रहे.

खिलाड़ियों की तैयारी में प्रशिक्षकों की अहम भूमिका
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की तैयारी में चीफ प्रशिक्षक बिजय कुमार लिम्बु का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कोच सूरज चिक बड़ाइक के साथ किरण देवी और जादूमुनी हेंब्रम ने भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया. प्रतियोगिता के दौरान भी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का लगातार सहयोग किया.

राज्यपाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
राज्यपाल संतोष गंगवार ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में सफलता लगातार मेहनत और अनुशासन से मिलती है. उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों की उपलब्धियां राज्य के दूसरे युवाओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. राज्यपाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !