Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Ranchi News: ब्राउन शुगर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से हिंदपीढ़ी में धक्का-मुक्की, आरोपियों की तलाश जारी

Ranchi News: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और छीना-झपटी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।


ब्राउन शुगर की सूचना पर पहुंची थी टीम

कोतवाली एसपी निखिल राय के मुताबिक, टाइगर-24 टीम को हिंदपीढ़ी इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को घेरा

पुलिस के अनुसार, मौके पर कुछ लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और छीना-झपटी की गई। इस दौरान एक जवान को चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।


आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश

पुलिस ने जांच के दौरान घटना में शामिल कुछ लोगों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में भी जुटी है।

एसपी निखिल राय ने कहा कि पुलिस टीम के साथ मारपीट के मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !