Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jharkhand News: पलामू टाइगर रिजर्व में RFO-ACF भर्ती पर फिर सुनवाई, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Jharkhand: पलामू टाइगर रिजर्व में RFO और ACF की भर्ती फिलहाल अटक गई है. इन दोनों पदों के लिए हुई परीक्षाएं पहले ही रद्द की जा चुकी हैं. अब इस मामले की जांच CID कर रही है. इसी बीच गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में फिर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से आगे की प्रक्रिया को लेकर जवाब मांगा. कोर्ट जानना चाहता है कि अब इस मामले में अगला कदम कब तक उठाया जाएगा.


सरकार को बतानी होगी समयसीमा
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सरकार से आगे की कार्रवाई का पूरा रोडमैप बताने को कहा है. अदालत ने साफ तौर पर यह जानना चाहा कि मौजूदा जांच और रद्द परीक्षा के बाद प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ेगी. सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने अदालत में पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार से निर्देश लिया जाएगा.

JPSC ने भी रखा अपना पक्ष
मामले की सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल अदालत में मौजूद रहे. उन्होंने आयोग की ओर से अपना पक्ष रखा. फिलहाल परीक्षा रद्द होने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है. अब इस मामले में CID की जांच और सरकार के अगले फैसले पर सबकी नजर है.

10 सितंबर को फिर होगी सुनवाई
हाईकोर्ट ने मामले को हाई ऑन बोर्ड रखा है. अब इसकी अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी. उस दिन सरकार को आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी. खास तौर पर यह बताना होगा कि पूरी प्रक्रिया कब तक पूरी की जा सकती है. फिलहाल RFO और ACF पदों की नियुक्ति का मामला जांच के बीच फंसा हुआ है. परीक्षा रद्द होने के बाद अब अगला रास्ता सरकार की कार्रवाई और CID जांच के नतीजों पर निर्भर है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !