Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Seraikela News: सरायकेला पुलिस को मिलीं 19 नई बोलेरो गश्ती गाड़ियां, SP मनोज स्वर्गियारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की गश्त और कार्रवाई को और तेज करने के लिए पुलिस बेड़े में 19 नई बोलेरो शामिल की गई हैं. नए वाहनों के आने से अब पुलिस के पास कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक हो गई हैं. गुरुवार को पुलिस केंद्र, सरायकेला में इन वाहनों को पुलिस के हवाले किया गया. कार्यक्रम के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने पूजा-अर्चना की और इसके बाद वाहनों को रवाना किया. मौके पर एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे.

एसपी ने खुद चलाया पेट्रोलिंग वाहन
वाहनों को रवाना करने के बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी खुद एक पेट्रोलिंग बोलेरो लेकर कोलेबिरा तक गए. इस दौरान उन्होंने इलाके में पुलिस की गश्त व्यवस्था का जायजा लिया. उनके साथ एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी भी मौजूद थे.



अपराध की सूचना पर जल्दी पहुंचेगी पुलिस
एसपी ने कहा कि नए वाहनों से पुलिस की आवाजाही आसान होगी. किसी अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस पहले के मुकाबले तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी. उन्होंने कहा कि नियमित पेट्रोलिंग बढ़ने से अपराध पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी. एसपी के मुताबिक सरायकेला-खरसावां का क्षेत्र काफी बड़ा है. यहां शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्र भी हैं. ऐसे में अतिरिक्त वाहनों से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और गश्त को मजबूत किया जा सकेगा.



पुलिस वाहनों में रखी जाएंगी फर्स्ट एड किट
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तमोलिया की ओर से पुलिस को 40 फर्स्ट एड किट भी दी गईं. इन किट को पेट्रोलिंग वाहनों में रखा जाएगा. सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने से पहले जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार दिया जा सकेगा. इस पहल का उद्देश्य आपात स्थिति में घायलों को तुरंत शुरुआती मदद उपलब्ध कराना है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !