Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

IndiGo Flight Diverted: दोहा-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू मेंबर की तबीयत बिगड़ने पर बदला रास्ता

IndiGo Flight Diverted: दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को गुरुवार को अचानक मस्कट की ओर मोड़ना पड़ा. फ्लाइट में एक क्रू मेंबर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी. स्थिति को देखते हुए पायलट ने रूट बदलने का फैसला लिया. इसके बाद विमान को ओमान की राजधानी मस्कट के एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. लैंडिंग के बाद बीमार क्रू मेंबर को तुरंत मेडिकल मदद दी गई.


उड़ान के करीब 2 घंटे बाद बदला रूट फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा के मुताबिक एयरबस A320neo विमान फ्लाइट नंबर 6E 1302 से उड़ान भर रहा था. मान ने दोहा से तड़के करीब 3 बजे उड़ान भरी थी. फ्लाइट अपने तय समय से करीब एक घंटे देर से रवाना हुई थी. करीब 2 घंटे की उड़ान के बाद क्रू मेंबर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी घोषित की और विमान का रूट मस्कट की ओर कर दिया.

मस्कट में तुरंत मिला इलाज
इंडिगो ने इस घटना की पुष्टि की है. एयरलाइन के अनुसार क्रू मेंबर को तुरंत डॉक्टर की मदद की जरूरत थी. इसी वजह से विमान को नजदीकी मस्कट एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया गया. विमान के उतरते ही मेडिकल टीम ने क्रू मेंबर की जांच की. इसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया. फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.

यात्रियों के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया गया 
मस्कट में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को कुछ समय इंतजार करना पड़ा. इंडिगो ने यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की. इसके लिए नए क्रू मेंबर्स का भी इंतजाम किया गया. इंतजार के दौरान यात्रियों को स्नैक्स दिए गए. एयरलाइन की ओर से यात्रियों को लगातार जानकारी भी दी जाती रही. इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया.

उड़ान के दौरान किसी क्रू मेंबर की तबीयत अचानक खराब होना गंभीर स्थिति मानी जाती है. ऐसे समय में विमान की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी होती है. इसी वजह से पायलट जरूरत पड़ने पर नजदीकी एयरपोर्ट पर विमान उतारने का फैसला लेते हैं. इस मामले में भी क्रू मेंबर को तुरंत इलाज दिलाने के लिए विमान को मस्कट डायवर्ट किया गया. फिलहाल क्रू मेंबर की हालत में सुधार बताया गया है और यात्रियों को दूसरे विमान से बेंगलुरु भेज दिया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !