Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jharkhand News: हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा का निधन हो गया है. उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दिवंगत न्यायमूर्ति को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

न्याय जगत और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: CM सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा का निधन न्याय जगत के साथ-साथ पूरे झारखंड राज्य के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति है.

सीएम सोरेन ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए लिखा, "मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में शांति प्रदान करें और इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें."


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !