Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Ranchi Crime News: रांची में पूर्व जेल अधीक्षक की पत्नी से 20 लाख के ठगे जेवर, खुद को “अयोध्या का पंडित” बताकर दिया चकमा

Ranchi: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में एक बुजुर्ग महिला के साथ लाखों रुपये के जेवरात की ठगी का मामला सामने आया है. मंदिर से पूजा कर घर लौट रही 62 वर्षीय रेनू कुशवाहा को एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने झांसे में ले लिया. महिला के पास मौजूद सोने और हीरे के जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है. पीड़िता ने सुखदेवनगर थाने में आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. रेनू कुशवाहा किशोरगंज स्थित कुशवाहा कुटीर, शिव शक्ति नगर की रहने वाली हैं. वह पूर्व जेल अधीक्षक स्वर्गीय उदय कुमार कुशवाहा की पत्नी हैं.

आरोपी ने खुद को अयोध्या का पंडित बताया
रेनू कुशवाहा ने अपने आवेदन में बताया कि 3 सितंबर की सुबह करीब 9:45 बजे वह मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं. वाल्मीकि नगर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. उसने खुद को अयोध्या का पंडित बताया और महिला से बातचीत शुरू की. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें सम्मोहित कर अपने जाल में फंसा लिया. इसके बाद उसने महिला से उनके पहने हुए सोने और हीरे के जेवर उतरवा लिए.

पीड़िता को कुछ कदम आगे जाने को कहा
आरोपी ने महिला से कहा कि वह कुछ कदम आगे जाकर वापस आएं. उसने भरोसा दिलाया कि लौटने पर उनके सभी जेवर वापस कर देगा. महिला उसके कहे अनुसार कुछ दूर आगे चली गईं. लेकिन जब वह वापस लौटीं, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था. रेनू कुशवाहा ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका.

लाखों के जेवरात ले गया आरोपी
पीड़िता के अनुसार, आरोपी उनके चार सोने के कंगन ले गया. ये कंगन तनिष्क के बताए गए हैं और इनका वजन करीब 50 ग्राम है. इसके अलावा एक सोने की चेन भी थी, जिसका वजन करीब 10 ग्राम बताया गया है. महिला के अनुसार आरोपी ने हीरे की चूड़ियां और एक हीरे का लॉकेट भी ठग लिया. इन सभी जेवरात की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !