Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jamshedpur News: सीतारामडेरा में घर की सुरक्षा के लिए लगे CCTV कैमरे ही ले उड़े चोर, घटना कैमरे में कैद

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मल नगर (ह्यूम पाइप) निवासी अंकित कुमार के घर चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. अपराधियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों को ही निशाना बनाकर चोरी कर लिया. इस संबंध में पीड़ित अंकित कुमार ने गुरुवार को सीतारामडेरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

तड़के 3 बजे दो चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित अंकित कुमार के अनुसार यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग 3:00 बजे घटी. उनके मकान में लगे 3 सीसीटीवी कैमरों में से 2 कैमरों की चोरी कर ली गई.

चोरी से पहले कैमरे में कैद हुई चोरों की तस्वीर
आवेदन के अनुसार कैमरों को उखाड़ने व चुराने से ठीक पहले दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो चुके हैं. पीड़ित ने बताया कि इलाके में इस तरह की छोटी-मोटी चोरी और घटनाएं लगातार आम होती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !